काम की बात बिजनेस

जेट ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बीच स्पाइसजेट ने किराए में 10-15% बढ़ोतरी की मांग!

हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हवाई यात्रा के लिए जल्द ही यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. गुरुवार को एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

एक बार फिर हवाई सफर महंगा होने वाला है. हवाई ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल)-के दाम में एक बार फिर इजाफा हो गया है. एटीएफ के दाम में 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी हो गए है. इसमें 1.41 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 123.03 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.  बता दें कि, यह मार्च 2022 के बाद से सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. इसके साथ ही जेट फ्यूल का भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

क‍िराये में 15 प्रत‍िशत तक का इजाफा जरूरी

स्पाइसजेट एयरलाइन के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा कि ऑपरेट‍िंग कॉस्‍ट अर्फोडेबल बनी रहे व‍िमान क‍िराये में कम से कम 10 से 15 प्रत‍िशत का इजाफा करना जरूरी है. कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 में लगाए गए दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई 2020 को हवाई सेवाएं बहाल होने पर सरकार ने विमान उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराये की कम और ज्‍यादा की ल‍िम‍िट निर्धारित की थी.

ATF के दाम में 120 प्रत‍िशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी

इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच इस साल 24 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. सिंह कहा, ‘जून 2021 के बाद से विमान ईंधन के दाम में 120 प्रत‍िशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है. केंद्र और राज्य सरकारों को विमान ईंधन पर टैक्‍स कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा के कमजोर होने से भी एयरलाइंस पर असर पड़ा है.

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा व‍िमान ईंधन का दाम

इससे पहले एविएशन टर्बाइन फ्यूल में गुरुवार को भारी बढ़ोतरी हुई है. एटीएफ की कीमत में एक साथ 16 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. ATF के रेट 19757.13 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 141232.87 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गए हैं. बता दें एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें हर महीने की पहली और 16 तारीख को अपडेट होती हैं. 1 जून से अबतक एटीएफ की कीमतों में 16.2 फीसदी का उछाल देखा जा चुका है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.