अनुष्का और विराट कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया। इस क्लिप में विराट और अनुष्का कार में बैठे हुए नजर आए। वीडियो देखने के बाद फैंस ने जमकर कमेंट किए

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साल 2018 के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मां बनने के बाद अपनी पर्सनल जिंदगी में थोड़ी बिजी थीं। हालांकि, वो अब जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी हॉट पिक्चर्स शेयर करती देखी गई हैं। इसी कड़ी में अनुष्का को बीते दिन पति विराट कोहली के साथ कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल पहुंचते देखा गया था, जिसके बाद फैंस ये कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। तो आइए ये बात जान लेते हैं कि अनुष्का अस्पताल किस सिलसिले में पहुंची थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट नहीं हैं। अस्पताल के बाहर विराट कोहली के साथ उनकी खुश और मुस्कुराती हुई तस्वीरों ने कल लोगों के मन में खलबली मचा दी थी। कई लोग ये कयास लगा रहे थे कि अनुष्का इन दिनों दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि ऐसा बिलकुल नहीं है अनुष्का कल अस्पताल एक फिजियोथेरेपिस्ट को देखने गई थीं। विराट और अनुष्का को उम्मीद नहीं थी कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैल जाएगी.
अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में एक गेंदबाज की भूमिका निभा रही हैं। अनुष्का शामरा ने ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए काफी तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म भारत की महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है। वामिका को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा को किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते हुए नहीं देखा गया। ऐसे में उन्हें इस फिल्म में देखने के बाद अनुष्का शर्मा के फैंस भी काफी उत्साहित हैं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था