बदलते मौसम के दौरान अक्सर सर्दी-खांसी आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्दी, खांसी और फ्लू से राहत पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

बदलते मौसम की वजह से कई बार सर्दी-खांसी की समस्या हो जाती है। आप सामान्य सर्दी और खांसी के लिए कई तरह के घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। सर्दी-खांसी से निजात पाने के लिए आप किचन में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू उपचार का भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए आप शहद, नींबू, हल्दी और अदरक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाने का काम करते हैं। आइए जानें कि सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक कटोरी गरम सूप
सूप के सेवन से सर्दी, फ्लू और खांसी से राहत मिलती है। सूप में बहुत सारी सब्जियां होती हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सूप इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से सर्दी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इस दौरान आप चिकन सूप भी पी सकते हैं। चिकन सूप सर्दी और फ्लू के लक्षणों को शांत करने के लिए भी अच्छा है। गर्म सूप गले की खराश को दूर करता है।
काली मिर्च की चाय
काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए एक कप चाय में काली मिर्च और एक चुटकी नमक मिलाकर लें। यह कफ, बलगम और खांसी की समस्या से राहत देता है। आप अपने खाने में काली मिर्च को भी शामिल कर सकते हैं।
हल्दी दूध
सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म दूध में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है। हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है। यह सूखी खांसी के इलाज में मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पिएं। दूध में ज्यादा हल्दी का प्रयोग न करें। इसके कारण गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।