टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश कमाल लग रही हैं।

टेलीविजन के बाद अब बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी के साथ आने वाली हैं। लेकिन इससे पहले वह अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर खूब सुर्खियों में है। तेजस्वी प्रकाश की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। तेजस्वी प्रकाश अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अब एक बार फिर से तेजस्वी प्रकाश ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। दरअसल तेजस्वी प्रकाश अपने लेटेस्ट फोटोशूट में काफी बोल्ड नजर आ रही है। तेजस्वी की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है।

तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने ऑरेंज कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है। तेजस्वी ने यहां सिल्वर कलर की हाई हील्स भी कैरी की है। लुक की बात करें तो ,तेजस्वी ने ग्लौसी मेकअप किया है, और अपने बालों को खुला रखा हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आयो हैं।
इन फोटोज़ को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘जो लोग इंतज़ार करते हैं, समय से उन्हें सबकुछ मिलता है.’