घर के नंबर के साथ नोटिस, परवीन फातिमा को नहीं बल्कि उनके पति मोहम्मद जावेद को संबोधित किया गया था, जिन्हें कथित तौर पर पैगंबर को लक्षित करने वाली अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ हिंसक विरोध को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

प्रयागराज में हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता महोम्मद जावेद ‘पंप’ के प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनका घर बुलडोजर से जमीदोज कर दिया। वहीं, कार्रवाई के बाद कुछ ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि वह घर आरोपी जावेद पंप के नाम नहीं बल्कि उसकी पत्नी प्रवीण फातिमा के नाम था।
प्रयागराज के जल कल विभाग की ओर से फरवरी 8 को जारी की गई घर के पानी के बिल की रसीद यह दर्शाती है कि परवीन फातिमा ने 4,578 रुपए के पानी के बिल का भुगतान किया था। दूसरी ओर प्रयागराज नगर निगम द्वारा जारी 28 जनवरी के एक प्रमाण पत्र से पता चलता है कि हाउस नंबर 39सी/2ए/1 परवीन फातिमा के नाम पर है और वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए हाउस टैक्स का भुगतान भी उसी की से किया गया था।
बता दें, प्रयागराज प्रशासन ने रविवार को केवल एक दिन का नोटिस देने के बाद जावेद पंप के घर को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि निर्माण उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन और विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया था। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में परवीन फातिमा का नाम नहीं बल्कि उनके पति मोहम्मद जावेद का नाम था, जिन्हें हिंसा के आरोप में प्रयागराज पुलिस के द्वारा शनिवारको गिरफ्तार किया गया था। जावेद और फातिमा की छोटी बेटी सुमैया फातिमा ने बताया कि पीडीए ने मेरे पिता के नाम पर नोटिस जारी किया और मेरी मां के घर को गिरा दिया। यह मेरी मां को दो दशक पहले उनके पिताजी कलीमुद्दीन सिद्दीकी ने गिफ्ट किया था। शुरुआत में एक केवल एक मंजिल बना हुआ था, लेकिन बाद में दो और मजिलों का निर्माण किया गया था।
जावेद के परिवार के वकील केके रॉय ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत करते हुए कहा कि रविवार को ध्वस्त किया गया घर मोहम्मद जावेद की पत्नी परवीन फातिमा के नाम पर है जबकि शनिवार को भेजा गया नोटिस जावेद मोहम्मद के नाम पर था। मुस्लिम कानून के अनुसार पत्नी की संपत्ति पति की नहीं होती है।
जब इस मामले को लेकर पीडीए के सचिव अजीत सिंह और जोनल अधिकारी अजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। डीएम संजय कुमार खत्री भी टिप्पणी देने के लिए मौजूद नहीं थे।