बुर्किना फासो में विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्रों में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल जून में जिहादियों द्वारा सोल्हन शहर में हुए हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए थे।

बुर्किना फासो रविवार को, कुछ बंदूकधारियों ने 55 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सप्ताहांत में उत्तरी बुर्किना फासो में हुई। सरकार के प्रवक्ता वेंडकौनी जोएल लियोनेल बिल्गो ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने पश्चिम अफ्रीकी देश सेनो प्रांत के सेटेंगा में नागरिकों को निशाना बनाया।
गौरतलब है कि बुर्किना फासो में बढ़ती हिंसक घटनाओं के लिए इस्लामिक चरमपंथी जिम्मेदार हैं। इस्लामिक चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बुर्किना फासो में पिछले दो वर्षों में हिंसक घटनाओं में लगभग 5000 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 20 लाख लोग अपने घर छोड़ चुके हैं और देश में मानवीय संकट गहरा गया है। बुर्किना फासो में विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्रों में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल जून (2021) में जिहादियों द्वारा सोल्हन शहर में हुए हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए थे।
दो साल में 20 लाख लोग घर छोड़कर भाग गए
बुर्किना फासो में पिछले दो साल में हिंसक घटनाओं में करीब 5,000 लोग मारे जा चुके हैं. इसके अलावा 20 लाख लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं. इसके अलावा देश में मानवीय संकट और गहरा गया है
विद्रोही सैनिकों ने हाथ में ले ली थी सत्ता
जनवरी में विद्रोही सैनिकों ने देश को सुरक्षित करने का वादा करते हुए लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे एक सैन्य शिविर में बंदी बना लिया था. हालांकि उसके बाद भी हिंसा केवल बढ़ी ही है. सरकार लोगों से विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहने की अपील कर रही है.
2021 में तीन हमलों में मारे गए थे 210 लोग
उत्तरी बुर्किना फासो में पिछले साल दिसंबर में आतंकवादियों ने 41 लोगों की हत्या कर दी थी. इससे पहले नवंबर में देश के सुरक्षा बलों पर सबसे बड़े हमला किया गया था, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे.जून 2021 में सोल्हान शहर में हुए एक हमले में जिहादियों ने कम से कम 160 लोगों की हत्या कर दी थी.