प्रणिता सुभाष हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं और वे अपने फैंस को बेबी गर्ल की तस्वीर भी दिखा चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जो डिलिवरी के वक्त का है. साथ ही उन्होंने अपनी मां की तारीफ में भी एक पोस्ट डाला है जो कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी थी. प्रणिता ने बताया था कि अस्पताल के सभी लोग और खासकर उनकी मां की वजह से उनकी डिलीवरी आसान हो पाई. प्रणिता ने अपने पोस्ट में कहा था कि वह जल्दी ही अपनी बर्थ स्टोरी को भी शेयर करेंगी, जिसके लिए वह काफी एक्साइडेट हैं. अब प्रणिता ने एक नई पोस्ट की है.
लेटेस्ट पोस्ट में प्रणिता अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनकी मां नवजात बेटी को गोद में लिए हुए है. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रणिता ने अपनी डिलीवरी एक्सपीरियंस को लेकर पोस्ट भी लिखा है. यह पोस्ट प्रणिता ने खासकर अपनी मां के लिए लिखा है,
प्रणिता की मां हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ
एक अन्य पोस्ट में प्रणिता ने अपनी मां डॉक्टर डॉ जयश्री के लिए प्रशंसा को लेकर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘कोई भी लड़की जो सबसे अच्छी मांग कर सकती है वह स्त्री रोग विशेषज्ञ मां होगी. लेकिन जब एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को अपनी बेटियों की गर्भावस्था से निपटना हो तो ये भावनात्मक रूप से बहुत कठिन होता है क्योंकि वह कई जटिलताओं के बारे में जानती है जो आमतौर पर होती ही हैं.’
मां बनने के बाद प्रणिता समझी अपनी मां की प्रोफेशनल लाइफ
उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का यह सीन याद है जहां बोमन ईरानी बात करते हैं कि अगर उन्हें अपनी ही बेटी का ऑपरेशन करना होता तो उनके हाथ कैसे कांप जाते हैं. इसे एक शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए थैंक्यू मम्मी… अब ये मुझे समझ में आया है कि वे अपने रोगियों के लिए हमेशा कठिन समय में अस्पताल क्यों दौड़ती हैं क्योंकि हर एक रोगी की जिम्मेदारी स्त्री रोग के हाथों में होती है. अब ये भी मुझे समझ आया है कि वो अपने पेशे को अपने निजी जीवन, छुट्टियों या किसी पारिवारिक कार्यक्रम से आगे क्यों रखती है.
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रणिता
इससे पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट में अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा की थी. उन्होंने 30 मई, 2021 को बिजनेसमैन नितिन राजू से शादी की. यह केवल कुछ दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुई थी. काम के मोर्चे परबात करें तो प्रणिता सुभाष भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, हंगामा 2, पोर्की, अटारिंटिकी डेरेडी, और बहुत कुछ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.