एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दंपति और उनकी बेटी वामिका मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वेकेशन पूरा करके भारत लौट आए हैं। विराट कोहली कुछ दिन में टीम के साथ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड को भी रवाना होंगे। विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर गए थे, जहां से दोनों ने कई फोटो भी शेयर किए थे। अब दोनों वापस लौट आए हैं। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे दोनों के फोटो वायरल हो गए।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2022 के बाद रेस्ट लिया था। वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज में शामिल नहीं हैं। उन्होंने इस बीच अपने परिवार संग क्वालिटी समय बिताया। वह पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वेकेशन पर थे, हालांकि इस जोड़े ने इसका खुलासा नहीं किया कि वह कहां गए थे। अनुष्का शर्मा ने भी समुद्र किनारे कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए तो वहीं ने भी एक पोस्ट किया था। विराट फोटो में समुद्र किनारे बैठे हुए थे। विराट और अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर उनकी बेटी वामिका भी नजर आई।
इस बीच, काम के मोर्चे के बारे में बात करते हुए, अनुष्का शर्मा, जिन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की 2018 की रिलीज़ ज़ीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था, वह चकड़ा एक्सप्रेस के साथ ऑनस्क्रीन वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है और इसमें अनुष्का पहली बार पर्दे पर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी।