दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और यह पहली बार है जब उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है.

ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है। फिलहाल वह दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करता है और अपने आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। इस खिलाड़ी की आक्रामक बल्लेबाजी के चर्चे हमेशा होते रहते हैं. पंत ने जब बल्ले से रनों की बौछार की तो उन पर पैसों की भी भारी बारिश हुई है. यह स्टार बेहद लग्जरी लाइफ जीता है।पंत की उम्र इस समय ज्यादा नहीं है। उनकी उम्र महज 24 साल है लेकिन इतनी कम उम्र में उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय उनकी कुल नेटवर्थ देखी जाए तो यह लगभग 66.42 करोड़ रुपये है.पंत अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी की तरह कारों के भी काफी शौकीन हैं और उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। टीम इंडिया के इस बल्लेबाज के पास है मर्सिडीज, ऑडी 8, फोर्ड की कारें। इन कारों की कीमत पर नजर डालें तो ज्यादातर कारों की कीमत करोड़ों में होती है।
पंत का हरिद्वार में आलीशान घर है और दिल्ली में भी उनका एक घर है। पंत की आय के स्रोत बीसीसीआई से वार्षिक अनुबंध राशि, आईपीएल टीम से वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। उन्हें कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन करते देखा जाता है।पंत की लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। पंत कई सालों से ईशा नेगी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। आईपीएल-2022 के दौरान ईशा दिल्ली कैपिटल्स के मैचों में स्टेडियम में नजर आई थीं। ईशा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।