फ़ैशन लाइफस्‍टाइल

फैशन टिप्स: पार्टी में साड़ी पहनना है तो मलाइका अरोड़ा के इन लुक्स से लें सकते है इंस्पिरेशन

अगर आपको किसी खास इवेंट में जाना है और आउटफिट को लेकर कंफ्यूजन है तो आप भी मलाइका के इन साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा के किस लुक से आप प्रेरणा ले सकते हैं।

अगर आप किसी पार्टी में साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं तो आप भी मलाइका अरोड़ा के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप बहुत खूबसूरत लगेंगी। आइए जानते हैं मलाइका के किस साड़ी लुक को आप रीक्रिएट कर सकती हैं।

लेमन ग्रीन साड़ी

आकर्षक लुक के लिए आप मलाइका अरोड़ा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में मलाइका ने लेमन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ मल्टी कलर्ड ब्लाउज कैरी करें।

सेक्विन साड़ी

इन दिनों सीक्विन साड़ी काफी चलन में है। इस तरह की साड़ी को आप कॉकटेल पार्टी के लिए चुन सकती हैं. ये आपको स्टनिंग लुक देगा। व्हाइट और ग्रीन कलर की साड़ी में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पटोला साड़ी

पटोला साड़ी आपको एक नया और स्टाइलिश लुक देगी। इस साड़ी का प्रिंट बेहद खूबसूरत है। मलाइका ने पटोला साड़ी के साथ ब्लैक कलर का ब्लाउज कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को बन में बांधा गया है।

शिफॉन साड़ी

आप पार्टी के लिए पिंक कलर की शिफॉन साड़ी भी पहन सकती हैं। इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। इस लुक में मलाइका ने पिंक कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए सिंपल मेकअप किया गया है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.