सोनाली बेंद्रे की सीरीज द ब्रोकन न्यूज का प्रीमियर प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर 10 जून से किया जाएगा।

वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज होने जा रही है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इस वेब सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। इस सीरीज में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक टीवी न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आएंगी. आपको बता दें कि यह वेब सीरीज ब्रिटिश सीरीज ‘प्रेस’ पर भारतीय रूपांतरण है। वेब सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना और किरण कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वेब सीरीज शुक्रवार यानि 10 जून को रिलीज होगी।
क्या है वेब सीरीज की कहानी?
द ब्रोकन न्यूज वेब सीरीज की कहानी मीडिया और प्रेस पर आधारित है। वेब सीरीज में दो चैनल दिखाए गए हैं, जिसमें एक चैनल का नाम जोश न्यूज 24×7 है, जबकि दूसरे चैनल का नाम आवाज भारती है। वेब सीरीज में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आवाज भारती न्यूज चैनल की एंकर अमीना कुरैशी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। टीवी चैनलों के अंदर हो रहे काम, प्रतिस्पर्धा और सनसनीखेज खुलासे आदि इस कहानी में जीवंत हो उठेंगे। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दोनों चैनलों के बीच द्वंद्व को दिखाया गया है।
वेब सीरीज से करेंगे डिजिटल डेब्यू
आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाली बेंद्रे की गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उस समय वह लोगों की पहली पसंद हुआ करती थीं। सोनाली की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं है। उनके लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ज्ञात हो कि कैंसर से उबरने के बाद वह पहली बार फिर से एक्टिंग करती नजर आएंगी। सोनाली ने अपने इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।
नए रोल में नजर आएंगी सोनाली बेंद्रे
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे वेब सीरीज में नए रोल में नजर आएंगी। वह टीवी एंकर अमीना कुरैशी की भूमिका निभा रही हैं। उनके फैंस उनके रोल को देखने के लिए काफी बेताब हैं. इससे पहले, सोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘द ब्रोकन न्यूज’ से अपना पहला लुक साझा किया और लिखा, “आज मैं आपको आवाज भारती की प्रधान संपादक अमीना कुरैशी से मिलवाना चाहती हूं। उसके लिए कल्पना से ज्यादा तथ्य महत्वपूर्ण हैं, चाहे उसके पीछे कितना भी पैसा क्यों न हो। देखिए सनसनी और सच्चाई के बीच की ये लड़ाई…जल्द ही ZEE5 पर सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपनी डिजिटल डेब्यू सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसका निर्देशन विनय वैकुल कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स ‘अरण्यक’ का निर्देशन किया था।