ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

गर्मियों में सिर पर हो गई है डैंड्रफ, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

गर्मियों में बालों की केयर करना भी बहुत जरूरी होता है. हम यहां आपको बताएंगे कि आप गर्मियों में बालों में डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पा सकते हैं. 

सेहत, त्वचा के साथ ही बालों की केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर बालों की सही से देखभाल न की जाए, तो डैंड्रफ समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डैंड्रफ की समस्या सर्दी, गर्मी किसी भी मौसम में हो सकती है। ऐसे में आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के शैंपू, कंडीशनर का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ उपायों की मदद से भी डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।

इस तरह से पाएं बालों में डैंड्रफ से छुटकारा

टी ट्री ऑयल

बालों से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आप टी ट्री ऑयल लें इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें. अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं. बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अगर आपके सिर पर डैंड्रफ हो रहा है तो नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

एलोवेरा

अकसर स्किन की समस्याओं को ठीक करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बालों के लिए भी एलोवेरा फायदेमंद हो सकता है. यह रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं. इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इसे आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.

सेब का सिरका

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.सेब का सिरका रूसी हटाने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है.इसके लिए आप 2 चम्मच शैंपू में थोड़ा सेब का सिरका मिलाएं.इसे अपने बालों स्कैल्प पर लगाएं. इसके बाद 20 मिनट बाद बालों को धो दें.

5. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने का एक असरदार उपाय है। बेकिंग सोडा सिर की डेड स्किन को हटाने और खुजली को कम करने में मदद करता है। इससे स्कैल्प एक्सफोलिएट होती है, जिससे डैंड्रफ से निजात मिलता है। 

इसके लिए आप बेकिंग सोडा लें। इसे अपने गीले बालों पर लगाएं। इससे अपने बालों की मालिश करें। फिर 2-3 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें, इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। बेकिंग सोडा में एंटीफंगल प्रभाव होते हैं, जो डैंड्रफ से निजात दिलाने में मदद करते हैं। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.