अपराध उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ में पबजी खेलने से मना करने पर 16 साल के लड़के ने मां को मारी गोली, दो दिन तक घर में छिपाए रखा शव

अपने पिता की पिस्तौल से अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने वाले लड़के ने फर्जी कहानी सुनाकर जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि मां ने बच्चे को पब गेम खेलने से इनकार किया था। मिली जानकारी के मुताबिक मां की हत्या के बाद बच्चा शव पास तीन दिन तक घर में बैठा रहा। इस दौरान उसकी छोटी बहन दूसरे कमरे में बंद थी। लेकिन जब घर से शव की दुर्गंध आने लगी तो आरोपी ने हत्या की झूठी कहानी बनाई और पुलिस को सूचना दी। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद बच्चे ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। सीटीडी समाचार के मुताबिक किशोर को गेम खेलने का आदी बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी भी बोले, बच्चे ने मां पर गोली चलाई

शव से दुर्गंध आने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़के ने अपनी मां को PUBG गेम खेलने से रोकने के बाद उसे गोली मार दी।” पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने इस बात की पुष्टि की है।

पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने एएनआई के हवाले से कहा कि “घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़के ने अपनी मां को पबजी गेम खेलने से रोकने के बाद उसे गोली मार दी।

उन्होंने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह खेल का आदी था और उसकी मां उसे खेलने से रोकती थी, जिसके कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया। उसने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को अपराध किया।”

एडीसीपी ने आगे बताया कि लड़के ने “किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक नकली कहानी सुनाकर” जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.