मलाइका अरोड़ा के घर में पुलिस के घुसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद हंगामा मच गया है। सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में जब मुंबई पुलिस एक्शन मोड में थी तभी अचानक एक वीडियो सामने आया और इस वीडियो की चर्चा हर तरफ फैल गई. इस वीडियो में दिख रहा है कि मुंबई पुलिस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर में घुस गई है. वायरल वीडियो में मलाइका सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं, जिसके सामने पुलिस अधिकारी खड़े हैं और उनसे चर्चा कर रहे हैं. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो सामने आया और हर तरफ चर्चा शुरू हो गई।
मलाइका के घर पहुंची पुलिस
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि मलाइका काउच पर बैठी हुई हैं और उनके सामने कुछ पुलिसवाले खड़े हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि कहीं एक्ट्रेस पर कोई मुसीबत तो नहीं आ गई है, लेकिन आपको घबराने की जरा सी भी जरूरत नहीं है.
पुलिस ने दिया न्यौता
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुलिस वालों से कुछ बात करती नजर आ रही हैं. लेकिन इसस पहले कि आप कुछ और समझें, आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के घर ये पुलिसवाले उन्हें किसी इवेंट में आने का न्यौता देने के लिए आए थे. जिसका मतलब है कि पुलिसवाले किसी इवेंट में मलाइका नजर आ सकती हैं.