रुबीना दिलैक इन दिनों अपने किसी भी टीवी शो से ज्यादा बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में रहती हैं. अक्सर उनके फोटोशूट लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचते रहते हैं. अब फिर से एक्ट्रेस अपने नए लुक के कारण काफी चर्चा में आ गई हैं.

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। लेकिन इससे पहले रुबीना दिलैक ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरते हुईं नजर आ रही हैं।रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जिससे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही है। रुबीना दिलैक हमेशा से अपने फैशन सेंस को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती है। रुबीना दिलैक हिंदी टेलीविज़न सीरियल्स तक अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत चुकीं हैं। रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम पर भी खूब तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रुबीना दिलैक की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को मदहोश कर देती हैं। रुबीना दिलैक हमेशा अपने बोल्ड अदाओ से इंटरनेट का तापमान हाई कर देती हैं। अब फिर से उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें लाइट ब्लू आउटफिट में देखा जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की है। लुक की बात करें तो, रुबीना बोल्ड मेकअप किया है और बालों का बन बनाया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए रुबीना इन दिनों कैपटाउन में शो के एपिसोड शूट कर रही हैं.