एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर की चर्चा लंबे समय से होती आ रही है। आखिरकार अब जहीर इकबाल ने अपने दिल की बात कह ही डाली है।

बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब फिल्मों के साथ-साथ सोनाक्षी ओटीटी पर भी कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास से सुर्खियों में हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस का नाम काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल संग जोड़ा जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे पिछले काफी वक्त से है, हालांकि दोनों ही इस पर कुछ भी कहने से बचते रहे, लेकिन अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है।
जहीर ने कही दिल की बात
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस के बर्थडे के कुछ दिन बार जहीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए जहीर इकबाल ने पूरी दुनिया के सामने कह डाला है कि वह सोनाक्षी सिन्हा से प्यार करते हैं। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा एक फ्लाइट में स्नैक्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने कैप्शन दिया है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज…शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए। आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।’ वीडियो में सोनाक्षी और जहीर की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
बता दें कि 33 साल के जहीर इकबाल सुपरस्टार सलमान खान के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने ‘नोटबुक’ और ‘डबल एक्सएल’ (अपकमिंग) जैसी फिल्मों में काम किया है। बात सोनाक्षी की करें तो वे भी सलमान खान कैंप का हिस्सा हैं। उन्होंने सलमान खान की ‘दबंग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ थी। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘काकुदा’ और ‘डबल एक्सए’ शामिल हैं। सतराम रमानी के निर्देशन वाली ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी और जहीर के अलावा हुमा कुरैशी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।