छाछ का सेवन गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। यह सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि आप इसे त्वचा के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

छाछ का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। ये सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में छाछ का सेवन खूब किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। छाछ सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। बालों को पोषण देने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड, विटामिन ए, डी और बी12, अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
छाछ और बेसन का फेस पैक
छाछ को आप एक बेहतरीन फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए छाछ, बेसन, खीरे का रस और हल्दी पाउडर को मिलाकर फेस पैक बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।
छाछ और संतरे का पाउडर फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच संतरे का पाउडर लें। इसमें 3 से 5 चम्मच छाछ डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। यह फेस पैक दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर आप संतरे का पाउडर बना सकते हैं।
छाछ और शहद का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच छाछ में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। इस फेस पैक को त्वचा पर लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा में चमक लाने का काम करता है।
सनटैन हटाने के लिए
एक बाउल में 1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी पाउडर और 3 चम्मच छाछ मिलाएं। इस फेस पैक को 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें।
बालों का डैंड्रफ दूर करने के लिए छाछ
बालों से डैंड्रफ दूर करने के लिए भी आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कप छाछ में 2 नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण से बालों और बालों की जड़ों की मसाज करें। इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।