काम की बात टेक्नोलॉजी

जियो ने यूजर्स को दिया जोरदार झटका! बढ़ाई इस हफ्ते प्लान की कीमत, इन यूजर्स पर पड़ेगा असर

जियो ने अपने यूजर्स को एक तगड़ा झटका दिया है. जियो ने अपने एक प्लान की कीमत को काफी बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं कि हम किस प्लान की बात कर रहे हैं, इसकी नई कीमत कितनी है और इसमें आपको क्या फायदे मिल रहे हैं.. 

जियो ने अपने एक अफोर्डेबल प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है.प्लान कम कीमत में एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं.आइए जानते हैं कि हम किस प्लान की बात कर रहे हैं, इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है और इसमें आपको क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं..

जियो ने बढ़ाई इस सस्ते प्लान की कीमत 

अगर आप सोच रहे हैं कि जियो ने किस सस्ते प्लान की कीमत को बढ़ाया है तो हम आपको इस बारे में बताते हैं. जियो साधारण रिचार्ज प्लान्स तो ऑफर करता ही है, साथ ही, अपने जियोफोन के यूजर्स के लिए खास प्लान्स देता है. इन प्लान्स में से एक की कीमत में इजाफा हुआ है. जियो का ये प्लान 749 रुपये का है और अब इसकी कीमत में 150 रुपये का इजाफा किया गया है. अब 749 रुपये के प्लान की कीमत 899 रुपये हो गई है. 

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

इस प्लान में आपको एक साल यानी 365 दिनों के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. 899 रुपये का यह प्लान पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है और इसमें आपको कुल मिलाकर 24GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान में आपको जियो के सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. ध्यान रहे कि ये प्लान JioPhone यूजर्स के लिए है.  

बाकी प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

जियोफोन यूजर्स को जो दूसरे प्लान्स मिल रहे हैं, उनकी कीमत 1499 रुपये और 1999 रुपये है. 1499 रुपये वाले प्लान में 899 रुपये वाले ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. 1999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी दो साल की है और इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 48GB डेटा मिलता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.