बिजनेस

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ परिषद के लिए फिर से चुनाव लड़ेगा भारत, 2023-26 कार्यकाल के लिए दर्ज की उम्मीदवारी

भारत 2023 से 2026 की अवधि के लिए आईटीयू परिषद के लिए फिर से चुनाव लड़ रहा है। भारत इससे पहले आईटीयू का सदस्य रहा है।

भारत अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ परिषद के लिए फिर से चुनाव लड़ेगा. संचार मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के हवाले से कहा गया कि सरकार ने सतत विकास लक्ष्यों-2030 को प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र दूरसंचार निकाय के लक्ष्यों और दृष्टि के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया है. चौहान ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 31 मई से तीन जून तक आयोजित वर्ल्ड समिट ऑफ इंफॉर्मेशन सोसाइटी 2022 के दौरान यह बात कही उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक डिजिटल परिवर्तन, विकास में उत्कृष्टता हासिल करने और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग में सबसे आगे रहा है.

एम रेवती के नाम का प्रस्ताव

संचार राज्य मंत्री ने आईटीयू परिषद की उम्मीदवारी के लिए भारत के रेडियो विनियम बोर्ड (आरआरबी) की सदस्य एम रेवती के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि उनके पास पेशेवर विशेषज्ञता का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है. गौरतलब है कि भारत वर्ष 2023 से 2026 की अवधि के लिए आईटीयू परिषद के लिए फिर से चुनाव लड़ रहा है. भारत आईटीयू का सदस्य रहा है और लगातार संघ की गतिविधियों में भाग लेने के साथ आईसीटी की वृद्धि और विकास में योगदान दे रहा है.

क्या है आईटीयू

इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन यूनाइटेड नेशंस की विशेष इकाई है जो इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र पर काम करती है इसकी स्थापना 1865 में हुई थी. जिसका काम कम्युनिकेशन नेटवर्क में इंटरनेशनल कनेक्टिविटी स्थापित करना है. आईटीयू ग्लोबल रेडियो स्पेक्ट्रम का वितरण करती है इसके साथ ही सेटेलाइट की कक्षाएं भी बांटती है. ऐसे तकनीकी स्टेंडर्ड विकसित करती है जिससे दुनिया भर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर की जा सके. आईटीयू की वेबसाइट के अनुसार जब भी आप मोबाइल फोन के द्वारा बात करते हैं या फिर इंटरनेट के जरिए मेल भेजते हैं आप वास्तव में आईटीयू के कायों का फायदा उठा रहे होते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.