मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली में एक बार फिर गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिससे दिल्लीवासियों को लू का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को पारा कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारतीय मौसम विभाग ने अब यहां कुछ दिनों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई है। आज के लिए राजधानी में अलग-अलग जगहों पर लू की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। न केवल दिल्ली में, बल्कि राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दक्षिण हरियाणा में भी लू की स्थिति संभव है।
दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस था. शुक्रवार को मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. नजफगढ़ में खेल परिसर और स्वचालित मौसम स्टेशनों में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन राज्यों में होगी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बाकी पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है.