दो महीने से अधिक की राहत के बाद, राष्ट्रीय कोरोनावायरस टैली में एक ताजा उछाल देखा जा रहा है, जो ज्यादातर देश के बड़े शहरी केंद्रों में प्रकोप की जेबों से भरा हुआ है।

भारत में एक दिन मेंकोरोना के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई,
ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74%
कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05% है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74% है. गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
मामले 4 करोड़ के पार हो गए
कोरोना के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे.