आज की ताजा खबर देश राज्य हरियाणा

अमित शाह आज पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के शुभारंभ में मुख्य अतिथि होंगे।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का शनिवार शाम साढ़े सात बजे आगाज होने जा रहा है। इसका गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में 4 से 13 जून तक चलने वाले इन खेलों को लेकर खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए हर दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे। यहां खिलाड़ी 1866 पदकों के लिए मैदान में अपना दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण पदक, 545 रजत पदक और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। इस दौरान 25 खेल अलग- अलग पांच स्थान पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 में स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर इन खेलों का मुख्य आयोजन स्थल होगा। यहां करीब 7000 दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण साई) व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। खेलों के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि में से करीब 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना को बनाने और पुराने बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए खर्च किया गया है।

पहली बार पारंपरिक खेलों को किया शामिल
ये पहली बार है जब खेलो इंडिया गेम्स में पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए हैं।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.