सिद्धू मूस वाला की पिछले सप्ताह पंजाब के मनसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को सिद्धू मूस वाला के परिवार से मिले। मान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए मूसा गांव पहुंचे। मूस वाला के आवास के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।
पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा कम करने के एक दिन बाद कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए।
पुलिस की सुरक्षा से परेशान गांव वालों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने CM के दौरे के बहाने मूसेवाला के रिश्तेदारों को घर के भीतर जाने से रोका। विधायक ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। CM के दौरे को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मूसेवाला की रविवार शाम को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। हालांकि, जिस वक्त हत्या हुई, मूसेवाला के साथ उनके दोनों गनमैन नहीं थे। इसको लेकर परिवार के भीतर सरकार को लेकर नाराजगी भी है।
92 MLA फिर भी कोई संस्कार में नहीं पहुंचा
आम आदमी पार्टी के पंजाब में 117 में से 92 MLA हैं। इसके बावजूद मूसेवाला के संस्कार में कोई नहीं पहुंचा था। इसको लेकर लगातार पार्टी पर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद कुछ विधायक उनके घर पहुंचे। कल वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसा गांव पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर परिजनों की CM भगवंत मान से बात भी कराई।
संगरूर उपचुनाव की टेंशन
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा समर्थन यूथ का मिला था। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद युवाओं में नाराजगी है। 23 जून को संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में अगर आप सरकार परिजनों को संतुष्ट न कर सकी तो फिर संगरूर सीट पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। इसीलिए CM मान कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले। जिसके बाद उनके मूसा गांव जाने का कार्यक्रम बन गया।
सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद हुई थी हत्या
पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हुई. सिद्धू मूसेवाला का मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार किया गया. जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. सिद्धू मूसेवाला की 6 महीने में बाद शादी होने वाली थी. मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकाली गई थी. इसी ट्रैक्टर पर मूसेवाला ने अपने अनेक गानों की शूटिंग की थी.