फिल्म जगत के मशहूर गायक केके का मंगलवार रात को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

मशहूर सिंगर केके कुन्नथ के निधन के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि सिंगर के शरीर पर चोटें के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में ‘असामान्य मौत’ का केस दर्ज किया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक शो के बाद केके होटल में गए थे और वहीं गिर गए थे। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केके को मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने केके की मौत को लेकर ‘असामान्य मौत’ का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि गायक के चहते और सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके बाद मौत की वजह का पता लगाने के लिए कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में ऑटोप्सी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा होटल स्टाफ और कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
केके ने गाए थे ये मशहूर बालीवुड गाने
केके के लोकप्रिय गीतों में हम दिल दे चुके सनम (1999) का ‘तड़प तड़प के इस दिल से’, तमिल गीत ‘अपाडी पोडु’, ‘डोला रे डोला’ देवदास (2002), ‘क्या मुझे प्यार है’ वो लम्हे… ( 2006), ओम शांति ओम (2007) से ‘आंखों में तेरी’, बचना ऐ हसीनों (2008) से ‘खुदा जाने’, आशिकी 2 (2013) से ‘पिया आए ना’, मर्डर 3 (2013) से ‘मत आजमा रे’, हैप्पी न्यू ईयर (2014) से ‘इंडिया वाले’ और बजरंगी भाईजान (2015) से ‘तू जो मिला’ आदि कई मशहूर गाने गाए थे।
केके को मिले थे कई बड़े पुरस्कार
केके को वैसे तो बालीवुड इंडस्ट्री में कई पुरस्कार मिले हैं। सबसे खास पुरस्कारों की बात करें तो केके को छह फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन और एक फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण में मिला था।