बहुत से लोगों को तनाव, नींद की कमी और लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं।

ठीक से नींद न आना, तनाव, देर तक स्क्रीन पर नजर रखना और अस्वास्थ्यकर खान-पान के कारण कई लोगों को डार्क सर्कल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं।
काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे डार्क सर्कल पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें। इससे डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद मिलेगी।
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे डार्क सर्कल पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह डार्क सर्कल्स को दूर करने का काम करेगा।
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप ग्लिसरीन और संतरे के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के रस और ग्लिसरीन की कुछ बूंदों को मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाएं। यह डार्क सर्कल्स को दूर करता है।
ठंडे दूध के इस्तेमाल से भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए रूई से ठंडा दूध डार्क सर्कल पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें। उसके बाद धो लें।