देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 18,386 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,57,20,807 पहुंच गया है

भारत में एक दिन में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,31,60,832 हो गई. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,386 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से 6 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,636 हो गई है.
राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,386 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04% है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 503 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.