कई बार खराब खाना खाने से पेट खराब हो जाता है। इस दौरान पेट दर्द, कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

बिजी शेड्यूल की वजह से कई बार गलत खान-पान की वजह से पेट खराब हो जाता है। इससे पेट दर्द, जी मिचलाना, अपच और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पेट को साफ रखने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सेब-
सेब में आयरन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पेट को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट को साफ रखने के लिए आप नियमित रूप से सेब का सेवन कर सकते हैं।
अलसी के बीज-
अलसी को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। ये पेट से संबंधित समस्याओं जैसे पेट दर्द और कब्ज से राहत दिलाते हैं। ये बीज पेट को साफ रखते हैं। आप इन्हें फ्रूट स्मूदी या सलाद में शामिल कर सकते हैं।
एवोकाडो-
आप अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। यह पेट दर्द, अल्सर, एसिडिटी और आंतों की सूजन से राहत दिलाता है। यह पेट को साफ और स्वस्थ रखता है।
पपीता-
पेट साफ रखने के लिए पपीता खाएं। इसमें पपैन एंजाइम होता है। यह प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है।