कई हॉलीवुड सितारों सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने भी रे लिओटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर रे लिओटा को नमन करते हुए एक पोस्ट किया।

हॉलीवुड स्टार रे लिओटा का 67 की उम्र में निधन हो गया है। जी हाँ और उनके निधन से बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री के स्टार्स सदमे में हैं। जी हाँ और अब हॉलीवुड के कई सितारों समेत बॉलीवुड के भी कई एक्टर्स ने रे लिओटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस लिस्ट में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है जिन्होंने रे लिओटा को नमन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जी दरअसल प्रियंका ने एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने एक्टर रे लिओटा की एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उनके जीवन काल का समय मेंशन किया गया है और लिखा है, ‘1954 से 2022 तक’। इसी के साथ ही प्रियंका ने टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी तस्वीर के साथ शेयर किया।
उनके अलावा रणवीर सिंह ने भी हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा को श्रद्धांजलि दी। जी दरअसल रणवीर ने भी अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिग्गज हॉलीवुड कलाकार के लिए एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में रणवीर ने भी प्रियंका की तरह ही रे की एक तस्वीर स्टोरी में शेयर की। आप सभी देख सकते हैं रणवीर सिंह ने एक्टर रे की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपने इंस्टा स्टोरी से शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने भी रे लिओटा के जीवन काल का समय मेंशन किया और दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया। इसी के साथ जेनिफर लोपेज ने भी रे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जी दरअसल जेनिफर लोपेज ने तो एक्टर की ढेरों तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा। इसी के साथ रेन रेनॉल्ड्स ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया। उन्होंने इमोशनल कर देने वाले इस पोस्ट में रे के लिए लिखा- ‘फनी ग्रंपी और चार्मिंग।’
रणवीर सिंह ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता को भी दी श्रद्धांजलि
तो वहीं रणवीर सिंह ने भी हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा को श्रद्धांजलि दी। रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दिग्गज हॉलीवुड कलाकार के लिए एक पोस्ट भी किया। पोस्ट में रणवीर ने स्टोरी में प्रियंका की तरह रे की एक तस्वीर भी शेयर की।