क्रिकेट खेल

रजत पाटीदार ने आईपीएल में रचा इतिहास, आरसीबी की ओर से प्लेऑफ में शतक लगाने वाले बने पहले खिलाड़ी

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद शायद ही सोचा होगा कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन शायद तकदीर को कुछ और ही मंजूर था. उन्हें चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में सिर्फ 20 लाख रुपए में शामिल किया गया. उन्होंने टी20 लीग के 15वें सीजन के एलिमिनेटर के मुकाबले में नाबाद 112 रन बनाए. यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है. उनकी आक्रामक पारी के दम पर आरसीबी ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. ऐसे में अब लखनऊ को जीत के लिए बड़ा उलटफेर करना होगा.

28 साल के रजत पाटीदार आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में आरसीबी की ओर से शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. इससे पहले क्रिस गेल ने सबसे अधिक 89 रन बनाए थे. इससे पहले सिर्फ 37 टी20 मैच खेलने वाले मप्र के पाटीदार का सबसे बड़ा स्कोर 92 रन था. उन्होंने 54 गेंद पर 112 रन बनाए. 12 चौका और 7 छक्का लगाया. यानी 90 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए. आरसीबी की टीम कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. उन्होंने 49 गेंद पर शतक पूरा किया. यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे तेज शतक भी है.

किसी अनकैप्ड खिलाड़ी की ओर से लगाया गया चौथा शतक 

प्लेऑफ में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी की ओर से बनाया गया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज था. उन्होंने 2014 में केकेआर के लिए खेलते हुए 94 रन बनाए थे. ये कारनामा उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था. ओवरऑल लीग में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी की ओर से लगाया गया ये चौथा शतक है.

पहले नंबर पर मनीष पांडे हैं. उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पॉल वलथाटी ने 2011 में नाबाद 120 और 2021 में आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 101 रन बनाए थे. आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में अब तक कुल 5 शतक लग चुके हैं. ये कारनामा शेन वॉटसन, ऋद्धिमान साहा, वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और रजत पाटीदार कर चुके हैं.

अंतिम 5 ओवर में बने 84 रन

आरसीबी की ओर से मुख्य बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली नहीं चले. डुप्लेसी ने शून्य तो कोहली ने 25 रन बनाए. लेकिन नंबर-3 पर उतरे पाटीदार ने आक्रामक पारी खेलकर स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया. टीम ने अंतिम 5 ओवर में 84 रन बनाए. दिनेश कार्तिक भी 23 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट नहीं हुए. 5 चौका और एक छक्का लगाया. कार्तिक ने पूरे सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.