टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

क्या शहनाज़ गिल छोड़ने जा रही हैं सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली ?जानें क्यों हुईं अपसेट!

शहनाज गिल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके चाहनेवाले बेताब हैं। वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में कदम रखने की घोषणा की थी। अब खबर है कि वो इस मूवी को लेकर दोबारा विचार कर रही हैं।

शहनाज गिल बिग बॉस से निकलने के बाद पूरे देश भर में फेमस हो गई हैं। सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर हर तरफ चर्चा में है। लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। वो खबर है कि शहनाज गिल इस मूवी को छोड़ सकती हैं। वो इस वक्त परेशान हैं और फिल्म को लेकर दोबारा विचार कर रही हैं।

दरअसल, ‘कभी ईद कभी दीवाली’को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही है। आयुष शर्मा को इस फिल्म से निकाल दिया गया है। क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से आयुष और ज़हीर इकबाल को मूवी से हटा दिया गया है। फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी को लेकर शहनाज गिल परेशान हैं। फिल्म को लेकर जो भी डेवलपमेंट्स चल रहे हैं उससे शहनाज परेशान हैं। कहा जा रहा है कि वो फिल्म करने के फैसले पर फिर से विचार करने के बारे में सोच रही हैं।  वहीं, जिस तरह से फिल्म में बदलाव हो रहे हैं क्रिटिक्स इस बात को लेकर सस्पेंस में है कि सलमान की यह फिल्म बन भी पाएगी की नहीं। 

शहनाज ने शुरू कर दी थी शूटिंग

हाल ही में खबर आई थी कि शहनाज गिल कभी ईद कभी दीवाली का हिस्सा बनने जा रही हैं. वो आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट की गई थीं. कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने भी परेशान होकर फिल्म छोड़ने का मन बना लिया है. क्योंकि फिल्म में जो भी बदलाव हो रहे हैं उसके बारे में उन्हें कोई खबर नहीं है साथ ही वो इन दिनों फिल्म की नेगेटिव पब्लिसिटी को लेकर भी काफी परेशान बताई जा रही हैं.

आयुष शर्मा और जहीर इकबाल ने भी छोड़ी फिल्म

शहनाज से पहले आयुष शर्मा  और जहीर इकबाल भी खुद को फिल्म से अलग कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आयुष शर्मा और फिल्म के निर्देशक के बीच किन्हीं बातों को राय एक नहीं थी जिसके बाद सलमान खान के कहने पर आयुष ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए. वहीं अब कहा जा रहा है कि आयुष का किरदार जस्सी गिल को ऑफर किया गया और अब उनकी फिल्म में एंट्री हो चुकी है. अब शहनाज क्या वाकई फिल्म छोड़ देंगीं ये आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा. हालांकि खबर ये भी है कि सलमान खान ने भी शहनाज को समझाया है कि समय के साथ चीजें अपने आप सही हो जाएंगीं. 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.