वैश्विक बाजार से मिले मिले-जुले संकेतों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. यूएस क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार 25 मई 2022 को सकारात्मक नोट के साथ हुई। घरेलू शेयर बाजार में आज मिले-जुले वैश्विक संकेतों की वजह से कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और फार्मा शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा है। वहीं निफ्टी 16,200 के पार चला गया है। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक को बाजार में मजबूती मिली है। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, आईटी और मेटल में गिरावट का रुख है। हालांकि एफएमसीजी, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा आज के कारोबार में शीर्ष पर हैं, जबकि एशियन पेंट्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक, एमएंडएम, टाइटन शीर्ष पर हैं।
चौथी तिमाही में बीओआई का मुनाफा 142 फीसदी बढ़ा
मार्च तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 142.31 फीसदी बढ़कर 606 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 250 करोड़ रुपये के स्तर पर था. पिछले पूरे वित्त वर्ष में बैंक का मुनाफा 2020-21 की तुलना में 57.60 प्रतिशत बढ़कर 3,405 करोड़ रुपये हो गया है।
मेरिकी बाजारों में बिकवाली
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बिकवाली रही. Nasdaq में 2.4 फीसदी गिरावट रही और यह 11,264.45 के स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स में 0.8 फीसदी कमजोरी रही और यह 3,941.48 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि Dow 48.4 अंक मजबूत होकर 31,928.62 के स्तर पर बंद हुआ. यूएस में ग्रोथ सुस्त रहने की आशंका से निवेशक सतर्क हैं. कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने स्लोडाउन की आशंका बढ़ा दी है. महंगाई, रेट हाइक और जियोपॉलिटिकल टेंशन पहले से चिंता वाले फैक्टर मौजूद हैं.
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. SGX Nifty में 0.33 फीसदी तेजी है, जबकि निक्केई 225 में 0.19 फीसदी कमजोरी. स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी कमजोरी है तो हैंगसेंग में 0.04 फीसदी बढ़त है. ताइवान वेटेड 0.17 फीसदी और कोस्पी 0.61 फीसदी मजबूत हुआ है. शंघाई कंपोजिट में भी 0.04 फीसदी की बढ़त है.