पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बखूबी बैलेंस करना जानते हैं। फिल्म हिट होने के बाद अब एक्टर फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं और वहां से फोटोज शेयर की हैं।

सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना अच्छे से आता है। फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का दिल जीतने के बाद एक्टर अपनी फैमिली के साथ लंदन में वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने लंदन से बच्चों के साथ फोटोज शेयर की हैं। सुपरस्टार अपने दोनों बच्चों के लिए एक्टर से फोटोग्राफर बन गए हैं। उनके क्यूट बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए आपको पुष्पाराज के बच्चों की फोटोज दिखाते हैं।
बेटी की क्यूट फोटो की शेयर
अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं, अरहा और अयान। दोनों के साथ अक्सर एक्टर मस्ती करते हुए पोस्ट शेयर करते हैं और उन्हें खूब प्यार करते हैं। अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा की क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी एंजल आसमान में।’ आगे लिखा #AAClicks।
बच्चों के लिए बने फोटोग्राफर
अगली फोटो में अरहा और अयान दोनों हंसते हुए पोज दे रहे हैं और पीछे का बैकग्राउंड कलरफुल है। एक्टर ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कलरफुल लाइफ।’ दोनों फोटोज पर फैंस कमेंट कर अल्लू अर्जुन की फोटोग्राफी स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपने हमारी लाइफ भी कलरफुल बनाई है।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप और आपके बच्चे काफी क्यूट है।
स्नेहा रेड्डी से की है शादी
बता दें, अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। कपल ने लव मैरिज की थी और शादी के लिए अल्लू अर्जुन ने काफी पापड़ बेले थे। अल्लू अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज-वीडियो शेयर करते रहते हैं। अरहा-अयान बेहद क्यूट हैं और फैंस दोनों पर प्यार लुटाते रहते हैं।
पुष्पा 2 में आएंगे नजर
अल्लू अर्जुन आखिरी बार फिल्म पुष्पा में नजर आए थे। फिल्म 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पाराज के रोल में थे, जो चंदन की लकड़ियों की समगलिंग करता है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। अब फिल्म के सीक्वल का फैंस को इंतजार है।