सनातन हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों से जल्दी और आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जल्दी और सरलता से प्रसन

सनातन हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों से जल्दी और आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जल्दी और सरलता से प्रसन्न होने के कारण ही शास्त्रों में भगवान शिव को भोलेनाथ कहा गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 राशियों में से तीन ऐसी राशियां हैं, जिन पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इन राशियों से जुड़े लोगों पर महादेव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं। वैसे तो सोमवार को पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करने वाले सभी भक्त भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं, लेकिन इन तीन राशियों मेष, मकर और कुंभ के लोग जलाभिषेक मात्र से भगवान शंकर को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन तीन लकी राशियों के बारे में-
कुंभ राशि- कुंभ राशि भगवान शिव को अतिप्रिय है। ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। शनिदेव के साथ-साथ इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान शंकर की अराधना करना फलदायी माना गया है