आपको अपने फोन की कुछ सेटिंग जरूर चेक कर लेनी चाहिए. अगर कभी आपका फोन खो गया तो इसकी मदद से आप आसानी से उसे ट्रैक कर सकेंगे. साथ ही आप अपने डेटा को भी रिस्टोर कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.

आज के युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर अब तो स्मार्टफोन के साथ हमारी सुबह की शुरूआत होती है, तो शाम तक हम अपने दैनिक जीवन का लेखा-जोखा भी स्मार्टफोन में इकट्ठा करते रहते हैं. अगर एक दिन हमारे पास स्मार्टफोन न हो तो लगता है कि क्या हमसे छूट गया है. कई बार हमारे ऐसा साथ हो जाता है, अगर स्मार्टफोन खो गया तो काफी सारा पैसा गया. साथ हमारे काफी सारे डेटा भी चले जाते हैं.
लॉकस्क्रीन पर करें बदलाव
आज हम आपको बतायेंगे कि अगर आपका स्मार्टफोन गुम हो जाता है, तो आप अपने फोन औऱ डेटा को कैसे बचा सकते हैं. सबसे पहले आपके लिए जरूरी है कि आप लॉकस्क्रीन पर नोटिफिकेशन ड्रार को ऑफ रखें, अगर यह सेंटिंग ऑन रहती है. तो कोई भी आपका डाटा या वाई-फाई ऑफ कर सकता है. इसलिए आप सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन ड्रॉर को ऑफ कर दें.
फाइंड माय डिवाइस करें ऑन
अगर आप का स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाता है. इन स्थिति में आपका डाटा दूसरे के हाथ में लगे. इसके लिए पहले से ही आपको अपने फोन की फाइंड माय डिवाइस फीचर को ऑन रखना चाहिए. इससे आपके फोन के खोने की स्थिति में लोकेशन का भी पता मिल जाता है, साथ ही फोन में मौजूद डेटा को किसी के हाथ लगने से पहले आप दूर बैठे इरेज कर सकते हैं.
गूगल लोकेशन को रखें ऑन
आपके फोन में एक और फीचर होता है, जिससे आप अपने फोन की लोकेशन का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने में फोन में गूगल लोकेशन एकुरेसी को ऑन रखना होगा. इसकी मदद से आपके फोन की लोकेशन का और बेहतर तरीके से पता चल सकता है. सबसे अंतिम और जरूरी बात आपके लिए कि आप अपने फोन का बैकअप डेटा जरूर ऑन रखें.
बैकअप डेटा को भी ऑन रखें
अगर आप अपने फोन बैक डेटा ऑन रखते हैं. अगर कभी भी आपका फोन कहीं खो गया. तो इस स्थिति में अगर बैक डेटा ऑन रहता है, तो आप आसानी से क्लाउड स्टोरेज से अपने डेटा को सुरक्षित वापस पा सकते हैं.