केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि देश ने पिछले 24 घंटों में 2,897 कोविद -19 ताजा संक्रमण दर्ज किया है।

देशभर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन यानी मंगलवार को देश में संक्रमण के कुल 2,897 नए मामले सामने आए है। जबकि जरा 54 लोगों की मौत भी हुई है। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब बढ़कर 19 हजार 494 हो गई है. जबकि, रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 0.61 प्रतिशत हो गया है. इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोविड-19 के 2,288 नए मामले सामने आए।
क्या है रिकवरी रेट
मिनिस्ट्री ने कहा कि एक्टिव मामलों में कुल वायरस का 0.05 फीसदी है. जबकि देश की कोरोना वायरस की रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई थी.
पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 143 मामलों की कमी आई. हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.74 फीसदी हो गई.
वैक्सीनेशन का डेटा
कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढकर 4,25,66,935 हो गई है. नेशनल वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक देश में 190.67 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है.