शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में विटामिन का होना जरूरी है। एक ऐसा विटामिन है, जिसकी कमी हमें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का शिकार बना सकती है। आधुनिक जीवन शैली अपनाना अच्छा है, लेकिन इसमें इस विटामिन की कमी न होने दें। इन उपायों का पालन करें।

हम बात कर रहे हैं विटामिन डी की. डायरेक्ट धूप लेने से विटामिन डी की कमी पूरी नहीं होती. इसके लिए आपको कुछ फूड्स को भी खाना चाहिए. हम आपको बताएंगे कि इसकी कमी के पीछे क्या कारण होता है और कौन से लक्षण नजर आते हैं. साथ ही आप किन फूड्स से इसकी कमी को दूर कर सकते हैं. विटामिन डी कमी के पीछे कारण: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब हम कुछ गलत खाना शुरू कर देते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है. लोग स्वाद और आराम के लिए अनहेल्दी फूड्स को खाते हैं, जो और तरीकों से भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.
दूध: कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें प्राकृतिक वसा की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से आप विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं।
पालक : स्वस्थ रहने के लिए पत्तेदार और हरी सब्जियां खाना बहुत जरूरी है। इन्हीं सब्जियों में से एक है पालक, जो आयरन के अलावा विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाएं।
पनीर: डेयरी उत्पादों को स्वस्थ वसा और विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। इन डेयरी उत्पादों में से एक पनीर है, जिसे आप रोजाना खा सकते हैं। सीमित मात्रा में इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।