न्यूजीलैंड टीम से जुड़े इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक राइट। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में जगह दी गई है। ल्यूक राइट टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी रह चुके हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर ल्यूक राइट को अपने कोचिंग स्टाफ में जगह दी है। ल्यूक राइट आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में कीवी बल्लेबाजों की सहायता करेंगे ल्यूक राइट के अलावा डायोन इब्राहिम, डीन ब्राउनली और ग्रीम एल्ड्रिज भी न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुर्गेंसन और बल्लेबाजी कोच ल्यूक रॉन्की की मदद करेंगे ये सभी पूर्व क्रिकेटर.
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि ब्रिटेन के मौसम और पिच के मिजाज को देखते हुए ल्यूक राइट को टीम में शामिल किया गया है। ल्यूक राइट का टी20 फॉर्मेट में लंबे समय तक दबदबा रहा था। ससेक्स के पूर्व क्रिकेटर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे।ल्यूक राइट साल 2014 में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ससेक्स के लिए खेलते हुए एक टी20 मैच में 153 रन बनाए थे। ल्यूक ने एसेक्स के खिलाफ 66 गेंदों में 11 छक्के और 12 चौके लगाए,