कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी डेट की मनमोहक झलकियों के साथ अपने विशाल फैनबेस को खुश किया।

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद और ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ही जोड़े ने ‘मदर्स डे’ के मौके पर अपनी मां और सासू मां की तस्वीरों को साझा कर उन्हें ढेरों बधाई दी। वहीं, अब कैटरीना अपने पति विक्की को लेकर अपने होम टाउन जा पहुंची हैं। जहां उन्हें विक्की संग अपने फेवरेट रेस्त्रां से फेवरेट फूड का लुत्फ उठाते देखा जा रहा है।

कैटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इनमें से पहली फोटो में कैटरीना, ग्रीन कलर का फ्री साइज शर्ट पहन अपने फेवरेट रेस्त्रां में बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी पिक्चर कैटरीना और विक्की की है, जिसमें जोड़े को कैमरे की तरफ देख स्माइल करते पाया गया है। इस दौरान दोनों की हसीन केमेस्ट्री दिल जीतने वाली है, जिसे देख फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करे, विक्की कौशल की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। अभिनेता सैम बहादुर में दिखाई देंगे, जिसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वह गोविंदा नाम मेरा में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा, विक्की की पाइपलाइन में अमर अश्वत्थामा है। वहीं कैटरीना कैफ मेरी क्रिसमस विजय सेतुपति, टाइगर 3 में सलमान खान और फोन भूत के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी।