तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार को एक बड़े सड़क हादसे में एक लॉरी और एक मिनीवैन की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग घायल भी हुए हैं। कामारेड्डी के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, हादसे का शिकार हुए लोग येलारेड्डी के एक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया
हादसे के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि, इस घटना के बाद मामला दर्ज किया गया है और आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं।
पीड़ित-जनों को मदद की घोषणा
इस दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में सोमवार को एक यातायात दुर्घटना में नौ लोगों की मौत के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतक के प्रत्येक रिश्तेदार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि त्रासदी में घायल हुए व्यक्तियों को मुआवजे के रूप में 50,000 रुपये मिलेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक दुर्घटना के कारण हुई जनहानि से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना। मृतकों के परिजनों में से प्रत्येक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये मिलेंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे,” पीएम मोदी ने कहा।