काम की बात

अब दफ्तर में रोजाना आधे घंटे तक सो सकेंगे इंप्लाई, इस भारतीय कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

अब कर्मचारी दफ्तर जाकर आधे घंटे तक नींद ले सकेंगे. बेंगलुरु की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की है. 

 कोरोना महामारी शुरू होने के बाद दुनियाभर की कंपनियों के प्रबंधन की सोच में काफी बदलाव आने लगा है. अब कंपनियां अपने कर्मचारियों की सुविधा पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं. भारत की एक कंपनी ने नायाब पहल करते हुए अपने स्टाफ को ड्यूटी के दौरान थोड़ी देर की नींद लेने का ऑफर दिया है. इस दौरान किसी कर्मचारी का पैसा भी नहीं कटेगा.

ड्यूटी ऑवर में आधे घंटे तक सो सकेंगे कर्मचारी

कर्मचारियों के हित में यह शानदार पहल करने वाली कंपनी का नाम वेकफिट सॉल्‍यूशन है. बेंगलुरु बेस्ड इस भारतीय स्टार्ट अप कंपनी ने ऐलान किया है कि अब ऑफिस में जॉब पर आने वाले कर्मचारी रोजाना ड्यूटी ऑवर में 30 मिनट यानी आधे घंटे तक सो सकेंगे. 

कंपनी ने जारी किया टाइम टेबल 

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से उसके इंप्लाइज फिट रहेंगे और ज्यादा उत्साह के साथ काम कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि अब कर्मचारी रोजाना 2 से ढाई बजे के बीच आधे घंटे की झपकी (Short Nap) ले सकेंगे. कर्मचारियों को अस्थाई रूप से सोने देने के लिए जगह का इंतजाम भी कर दिया गया है. यह कंपनी स्‍लीप सॉल्‍युशन देने का काम करती है. 

स्टाफ ने जताई कंपनी के फैसले पर खुशी

कंपनी के सह-संस्थापक चैतन्‍य रामालिंगेगौड़ा इस बारे में सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नासा हावर्ड यूनिर्विसटी की स्टडी में सामने आया है कि रोजाना दोपहर में आधे घंटे तक की झपकी लेने से इंसान तरोताजा रहता है और उसका वर्क परफॉर्मेंस भी 33 फीसदी तक निखर जाता है. कंपनी के इस फैसले से कर्मचारी भी बहुत खुश हैं और इसे काम में सुधार की दिशा में अच्छा कदम बता रहे हैं. 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.