गर्मियों में स्किन पर जलन, खुजली होने लगती है। ऐसे में त्वचा को ठंडक देने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में अक्सर त्वचा पर टैन जमा हो जाता है। इसके अलावा मुंहासे और सनबर्न जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।ये त्वचा को ठंडक पहुंचाने और इन समस्याओं को दूर रखने का काम करेंगे।
शहद, दही और गुलाब जल
एक कटोरी में एक चम्मच शहद, पानी और गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए यह फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल की आवश्यकता होगी। इन्हें आपस में मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के तेल के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
टमाटर, दही और नींबू का फेस पैक
एक टमाटर को कद्दूकस कर लें। इसमें थोड़ा सा दही और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इससे 1 से 2 मिनट तक त्वचा की मालिश करें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप गर्मियों में कर सकते हैं। टमाटर एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। नींबू त्वचा में निखार लाने में मदद करता है।
खीरा और शहद का फेस पैक
खीरे का ठंडा प्रभाव शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। एक खीरे को कद्दूकस कर लें। इसमें शहद मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें।