दुनियाभर में मंगलवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास मौके को जमकर सेलिब्रेट किया। सलमान खान ने भी ईद की पार्टी इस बार अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर दी। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने इस पार्टी को होस्ट किया। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की।

सलमान खान ने इस साल ईद पार्टी की जिम्मेदारी अपनी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा को सौंपी थी और आज उनकी पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। पपराज़ी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, कंगना रनौत पार्टी में आने वाले पहले मेहमानों में से एक थीं। इस पार्टी में कंगना ने हरे और सफेद रंग का शरारा पहना हुआ था।
कंगना, सिद्धार्थ, कियारा समेत यह सेलेब्स पार्टी में पहुंचे
कंगना रनोट, करण जौहर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, मीका सिंह, करिश्मा कपूर, एकता कपूर, सुष्मिता सेन, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शहनाज गिल, सुष्मिता सेन, तबू, हिमेश रेशमिया, जैकलीन फर्नांडिस, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, तुषार कपूर, वरुण शर्मा, मनीष मल्होत्रा, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी, संजय कपूर उनकी बेटी शनाया, पुलकित सम्राट उनकी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। अब इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सलमान की बड़ी बहन अलविरा भी पार्टी में पहुंची
इस मौके पर अदाकारा तबू भी अर्पिता खान की ईद पार्टी की खास मेहमान बनीं। वहीं सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी बड़ी बहन अलविरा खान भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बच्चों संग पहुंची थीं। हालांकि, इस बार सलमान खान ने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन नहीं किया है। हर साल सलमान अपने घर पर ही ईद की पार्टी का आयोजन करते आए हैं।