इस गर्मी में आप अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। यह आपके बालों को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।

शरीर की तरह त्वचा और बालों को भी गर्मी के मौसम में हाइड्रेशन की जरूरत होती है। बालों को हाइड्रेशन प्रदान करना एक स्वस्थ आदत है। ऐसे में आप बालों के लिए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अंडे का मास्क
अंडे में प्रोटीन होता है। यह बालों को पोषण देता है। एक कप दूध में एक अंडे को एक साथ फेंटें। इस मिश्रण को अपने बालों पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम का तेल
अंडे की जर्दी में थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं। इसे अपने बालों में लगाएं। इसे एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
तिल का तेल और ग्लिसरीन
1 टेबलस्पून तिल का तेल, 1 टेबलस्पून ग्लिसरीन और 1 अंडे की जर्दी को एक साथ मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें। इसे बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से सिर को धो लें।
दूध
बालों के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों को एक बार दूध से धो लें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। यह बालों को मॉइश्चराइज करता है और बालों में चमक भी लाता है।