काम की बात टेक्नोलॉजी

सैमसंग के छक्के छुड़ाने आ रहा शाओमी का खूबसूरत फोल्डेबल स्मार्टफोन, पहली झलक ने फैंस को बनाया दीवाना

शाओमी एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, शाओमी मिक्स फोल्ड 2 पर काम कर रहा है. शाओमी का यह स्मार्टफोन सैमसंग के Samsung Fold 2 को कड़ी टक्कर देगा. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं..

आज के समय में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का चलन काफी बढ़ गया है. कई सारी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हैं तो इस तरह के स्मार्टफोन्स बना रही हैं जिनमें सैमसंग का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है. शाओमी ने भी शाओमी मिक्स फोल्ड को बनाया है और अब शाओमी एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, शाओमी मिक्स फोल्ड 2 लॉन्च करने जा रहा है. हाल ही में इस स्मार्टफोन की डिजाइन की पहली झलक सामने आई है. आइए इस फोन के बारे में सबकुछ जानते हैं..

सैमसंग को टक्कर देने आ रहा शाओमी का शाओमी मिक्स फोल्ड 2

शाओमी मिक्स फोल्ड 2 को लेकर कई सारी खबरें और लीक्स सामने आ रही हैं. हाल ही में, इस स्मार्टफोन की डिजाइन की पहली झलक सामने आई है. दरअसल, XDA की लेटेस्ट रिपोर्ट में, केपर स्क्रज़िपेक के जरिए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिजाइन का खुलासा हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि शाओमी का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा.

सामने आई  शाओमी मिक्स फोल्ड 2  की पहली झलक  

आपको बता दें कि हाल ही में केपर स्क्रज़िपेक के कुछ ट्वीट्स के जरिए ये पता चला है कि इस स्मार्टफोन की डिजाइन कैसी हो सकती है. सामने आई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन का जो कैमरा आइलैंड होगा, वो चौकोर होगा और उसके कोने गोल होंगे जबकि शाओमी मिक्स फोल्डका कैमरा रेक्टैंग्यूलर था.

शाओमी मिक्स फोल्ड 2 के फीचर्स

केपर स्क्रज़िपेक ने यह भी बताया है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 को ‘Zizhan’ कोडनेम दिया गया है. इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 90Hz का रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ का सपोर्ट मिल सकता है. पहले आए लीक्स के हिसाब से ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्लस प्रोसेसर पर काम कर सकता है. इसके कवर डिस्प्ले का साइज 6.5-इंच हो सकता है और इसके इंटरनल स्क्रीन का साइज 8-इंच हो सकता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.