भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बिहार के एक शख्स पर पत्नी और बेटी को दुष्कर्म की धमकी का आरोप लगाया है. वीडियो में वो भद्दे तरीके से गालियां भी दे रहा है.

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपनी गायिकी के दम पर लाखों धड़कनों पर राज करते हैं. उनके काफी चहेते हैं. पिछले दिनों खेसारी और पवन सिंह का विवाद काफी चर्चा में रहा था. दोनों स्टार्स के फैंस आपने सामने आ गए थे. ऐसे में अब एक बार फिर से एक्टर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने पवन सिंह के एक फैन का वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरी है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही शख्स पर खेसारी ने पत्नी और बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है और बिहार सरकार के साथ-साथ पुलिस को भी उस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर पवन सिंह के जिस फैन का वीडियो शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पावरस्टार को बार-बार लव यू बोल रहा है और कह रहा है कि वो झूठ बर्दाश्त नहीं करेगा, और जब पवन चुपचाप सीधे-साधे हैं तो खेसारी चाहे जब लाइव आ जाते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं. ये सारे आरोप लगाते हुए शख्स खेसारी पर जमकर गुस्सा निकाल रहा है और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है. साथ ही उसे वीडियो में ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हम विरोध करते हैं सताने वाले को, अश्लील कलाकार को, चोर और प्रताड़ित करने वाले को. रोज लाइव आकर ड्रामा कर रहा है. बेटी तेरी जवान हो गई है और वो देखती होगी तो क्या कहती होगी.’ वो ये सब बातें कहकर खेसारी को जमकर गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं शख्स खुद को तुर्रम खां बता रहा है. वो एक्टर को औकात में भी रहने की बात कर रहा है और कह रहा है कि ‘कहीं फिर से ना लिट्टी चोखा बेचना पड़ जाए.’