कोयले की कमी के गहरे संकट के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को मेट्रो ट्रेनों और अस्पतालों सहित राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने में संभावित झटके की चेतावनी दी. बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन बैठक की और केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करे.

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब दिल्ली सरकार ने वार्निंग दी है कि कोयले की कमी की वजह से मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों की पावर सप्लाई बाधित हो सकती है. कोयले की कमी के गहरे संकट के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को मेट्रो ट्रेनों और अस्पतालों सहित राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने में संभावित झटके की चेतावनी दी. बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन बैठक की और केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करे.
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि दादरी-2 और ऊंचाहार बिजली स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित कई आवश्यक संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में समस्या हो सकती है. जैन ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली में बिजली की 25-30 प्रतिशत मांग इन बिजली स्टेशनों के माध्यम से पूरी की जा रही है और वे कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं.
दिल्ली में दादरी पावर प्लांट से जाती है ज्यादातर बिजली
दादरी, ऊंचाहार, कहलगांव, फरक्का और झज्जर पावर प्लांट से 1,751 मेगावाट बिजली हर दिन दिल्ली को भेजी जाती है. दिल्ली को ज्यादातर आपूर्ति दादरी -II पावर प्लांट से की जाती है. वहीं, ऊंचाहार से 100 MW बिजली का आपूर्ति होती है. नेशनल पावर पोर्टल की डेली कोल रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी पावर प्लांट्स पर कोयले की कमी है. दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर कहा, दादरी- II और ऊंचाहार पावर स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली मेट्रो और सरकारी अस्पतालों समेत कई आवश्यक संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में समस्या हो सकती है.
देश भर में बिजली की भारी समस्या- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, अभी तक दिल्ली में हम लोग किसी तरह से मैनेज किए हुए हैं. पूरे भारत में स्थिति बेहद गंभीर है. हम सबको मिलकर जल्द ही इसका समाधान निकालना होगा. इस समस्या से निपटने के लिए त्वरित ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
दिल्ली ही नहीं 12 और राज्यों में कोयले की कमी
भीषण गर्मी और कोयले की कमी के चलते देश के 13 राज्य बिजली संकट का सामना कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से बिजली संकट की खबरें सामने आ रही हैं. भारत में पिछले हफ्ते 623 मिलियन यूनिट बिजली की शॉर्टेज हुई है. यह पूरे मार्च महीने में हुई शॉर्टेज से ज्यादा है. भारत में गुरुवार को बिजली की मांग 201 गीगावाट तक पहुंच गई. वहीं, इस दौरान देशभर में 8.2 गीगावाट की कमी भी दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि आने वाले समय समय में भारत में बिजली संकट और गहरा सकता है.