बॉलीवुड मनोरंजन

इन एक्ट्रेसेस ने एक्टर्स को ठुकरा कर खिलाड़ियों को दिया अपना दिल, एक तो है विदेशी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड

कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने किसी हीरो या अपने को-स्टार को दिल देने की बजाय खिलाड़ियों को अपना दिल दिया है। वह उनके साथ अपनी लाइफ और रिलेशनशिप को एंजॉय करती हैं। फैंस को भी उनकी जोड़ी पसंद है।

बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप ना रखते हुए इंडस्ट्री के बाहर के लड़कों को पसंद किया है। वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो प्लेयर्स/ खिलाड़ियों को डेट कर रही हैं तो कुछ ने उनसे शादी कर ली है। इस लिस्ट में क्रिकेटर्स से लेकर टेनिस और बैडमिंटन प्लेयर तक शामिल हैं। कुछ अचानक इन्हें दिल दे बैठीं तो कुछ ने पहले से डिसािड किया हुआ था कि वे बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर के शख्स के साथ ही रिलेशनशिप में आएंगी। तो जो एक्ट्रेसेस प्लेयर्स को डेट कर रही हैं या उनसे शादी की, इस लिस्ट में तापसी पन्नू, आथिया शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो को डेट कर रही हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मैथियाज इंडियन प्लेयर नहीं है। वह डेनमार्क के प्लेयर हैं। हालांकि वह भारत आते रहते हैं।

आथिया शेट्टी

आथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही थीं। लेकिन दोनों हमेशा इस बारे में बात करने से बचते थे। हालांकि अब सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। 

किम शर्मा

किम शर्मा इन दिनों लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयली अनाउंस कर चुके हैं। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के परिवार के भी करीब हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रही हैं। सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की थी और आज दोनों की एक प्यारी बेटी भी है।

हेजल कीच

हेजल कीच ने युवराज सिंह से शादी की है। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट है। दोनों इसी साल बेटे के पैरेंट्स बने हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.