तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार 28 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. देशभर में लगातार 23वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार 28 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आज लगातार 23वें दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसलिए देश के सभी प्रमुख शहरों और जिलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री आज भी पुरानी दरों पर जारी रहेगी. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.85 पर चेन्नई में 115.12 रुपये है।
दिल्ली और मुंबई के अलावा आज चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 99.83 रुपये प्रति लीटर है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं.
22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तेल 10 रुपये महंगा हुआ
बता दें कि पिछली बार देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 अप्रैल को बढ़ोतरी की गई थी। 6 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. 6 अप्रैल के बाद से आज यानी 28 अप्रैल तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 4 नवंबर 2021 से 21 मार्च 2022 तक देश भर में ईंधन की कीमतें पूरी तरह से स्थिर थीं. जिसके बाद 22 मार्च 2022 से तेल के दाम बढ़ने लगे। 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से की तेल पर टैक्स कम करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्य सरकारों से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती करने की अपील की। आपको बता दें कि बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में पीएम ने कोरोना वायरस के मौजूदा हालात के साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अपने विचार रखे.
गैर-भाजपा राज्य सरकारों को पीएम ने लगाई फटकार!
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल सहित सभी गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए वैट में कटौती करें। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु ने विभिन्न कारणों से केंद्र सरकार की बातों को नजरअंदाज किया और पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया।
गैर-भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र सरकार की अपील को खारिज कर दिया था
बता दें कि पिछले साल 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकारों से अपने-अपने राज्यों में तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने की अपील की थी. लेकिन बीजेपी शासित राज्यों के अलावा अन्य पार्टियों की ज्यादातर राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार की अपील को खारिज करते हुए अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर कोई राहत नहीं दी.