ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

क्या आपकी आंखों के नीचे भी पड़ते हैं गड्ढे? जानें इसके 5 कारण

क्या आपकी आंखों के नीचे भी गड्ढे पड़ते हैं, तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. यह कई वजहों से पड़ते हैं, जिससे आपका चेहरा खूबसूरत नजर नहीं आता है.

आंखों की खूबसूरती आपके चेहरे पर चार चांद लगा देती है, लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आंखों के नीचे गड्ढे होते हैं. क्या आपने सोचा है कि ये गड्ढे क्यों होते हैं? आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और पानी की कमी के चलते ऐसा होता है. बता दें कि इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-से 5 कारण हैं, जिससे ये समस्या होती है. 

1. उम्र बढ़ना भी है एक कारण 

उम्र बढ़ने के चलते भी आंखों के नीचे गड्ढे पड़ने लगते हैं. दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन की मात्रा कम हो जाती है, जिसकी वजह से आंखों के आस-पास की त्वचा टूटने लगती है. इससे स्किन ढीली भी होने लगती है और आंखे के नीचे गड्ढे पड़ने लगते हैं.

2. थकान और नींद पूरी न लेना

कई बार थकान नींद की कमी के चलते भी आपकी आंखों  के नीचे नीचे गड्ढे पड़ने लगते हैं. दरअसल, पूरी नींद नहीं लेने के चलते आपकी त्वचा कमजोर हो जाती है और अंदर की ओर धंसने लगती है. 

3. विटामिन-की भी है वजह

साथ ही अगर आपकी बॉडी में विटामिन-की कम होती है तो आपकी आंख धंसने लग जाती है. ऐसे में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स और आयरन से भरपूर चीजों का सेवन आपको करना चाहिए.

4. डिहाइड्रेशन भी है वजह

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत होती है. इस वजह से भी आपकी आंखों के नीचे गड्ढे पड़ते हैं. ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. 

5. यूवी रेज और प्रदूषण के चलते भी होती है समस्या 

इसके साथ ही यूवी किरण और प्रदूषण के चलते भी आपकी आंखें घंसने लगती है. दरअसल, इससे बचाव के लिए सनस्क्रीन लगा कर घर के बाहर निकलें. इससे आपकी आंखों में पड़ने वाली दिक्कत कम हो सकती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.