इस समय बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में हैं। दरअसल चर्चा है कि ‘शेरशाह’ अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आए थे. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तब से, उनके रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं हैं.
सिद्धार्थ ने ब्रेकअप की खबरों के बीच कियारा के नए पोस्ट पर रिएक्ट किया है. सोमवार 25 अप्रैल को कियारा ने अपनी अगली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया. वीडियो को करीब 3 घंटे पहले शेयर किया गया है, जिस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वहीं, सिद्धार्थ ने रोहित शेट्टी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया है.
सिद्धार्थ ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम?
वीडियो में कियारा आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही हैं. उन्होंने वीडियो को अपने फैंस के लिए शेयर किया है और अपनी अगली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को प्रमोट करना शुरू कर दिया है. वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद, सिद्धार्थ ने इसे लाइक किया. सिद्धार्थ के इस इशारे ने ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
सिद्धार्थ ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में निभाएंगे पुलिसवाले का रोल
काम की बात करें, तो सिद्धार्थ, रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वे ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में एक पुलिसवाले का रोल निभाते नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने ऐलान करते हुए कहा, ‘जब रोहित शेट्टी सर एक्शन कहते हैं, तो वे वाकई में यही कहना चाहते हैं.फैंस को भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पसंद है। इसलिए वह इस खबर से खुश नहीं हैं। वह जानना चाहते हैं कि सच में दोनों का ब्रेकअप हुआ है या नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ फिलहाल तीन फिल्मों मिशन मजनू, योद्धा और थैंक गॉड पर काम कर रहे हैं। ये फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं। वहीं कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं।